Eid Milad Un Nabi पर मंगलुरु में तनाव, सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था विवादित पोस्ट

karnataka

Eid Milad Un Nabi के मौके पर कर्नाटक के मंगलुरु में तनाव देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई विवादित पोस्ट के चलते कई हिन्दू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स को तोड़कर हिंसक प्रदर्शन करने लगे।

दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक यतीश एन ने कहा कि ईद-ए-मिलाद त्योहार को लेकर हमने जिले के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। लगातार अधिकारी और पुलिस के जवान मौके पर तैनात थे। लेकिन, एक विवादित पोस्ट के चलते हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बीसी रोड पर बंटवाल शहर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बंटवाल या जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के बीच कुछ समस्या चल रही है और मैं यह नहीं बता सकता कि समस्या क्या है।

हम बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहे और जो हिंसा करेगा उस पर कार्रवाई होगी। फिलहाल, पुलिस बल मौके पर स्थिति को संभालने में लगा हुआ है। हम लगातार दोनों पक्षों से शांति की अपील कर रहे हैं। शहर में किसी भी तरह की कोई असमाजिक घटना नहीं होंने देंगे।

Read Also: http://West Bengal: कोलकाता में सड़क पर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची बम फॉरेंसिंक टीम, जांच में जुटी पुलिस

क्या है मामला

ईद-ए-मिलाद रैली को लेकर एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के चलते ये बवाल हुआ है और अब इस पर बंटवाल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलाद पर रैलियों को लेकर एक व्हाट्सएप वॉयस मैसेज प्रसारित हुआ था, जिसके बाद हिंदूवादी नेताओं ने प्रदर्शन का एलान किया। हिन्दू संगठनों का कहना है कि इस तरह के मैसेज से हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

Read Also: http://Ind vs Pak Hockey: भारत ने फिर पाक को रौंदा, एशियन चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में पांचवीं जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *