Nepal Accident: काठमांडू जा रही यूपी नंबर की बस नदी में गिरी, अब तक 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी  

Nepal UP Bus Accident: नेपाल में पोखरा से 70 किमी दूर तनुहान जिले में गोरखपुर की बस (यूपीएफटी 7623) अनियंत्रित होकर मार्स्यांगडी नदी में जा गिरी। बस प्रयागराज से महाराष्ट्र के 42 पर्यटकों को लेकर चित्रकूट होते हुई नेपाल गई थी। अब तक इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और रेस्क्यू टीम ने 16 लोगों को बचा लिया है। अभी दर्जनभर से ज्यादा लोगों को तलाशा जा रहा है।

जिला पुलिस कार्यालय तनुहान के डीएसपी दीपकुमार राया ने इस हादसे की पुष्टि की है, “यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि, नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था या नहीं। इससे पहले इस साल जुलाई में दो बस उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थी। दोनों बस में कुल 65 लोग सवार थे।  

स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है।

Read Also: http://Haryana Vidhansabha Election 2024: सीएम सैनी करनाल से नहीं…इस सीट से ठोकेंगे चुनावी ताल, कर दिया बड़ा खुलासा

बता दें कि, नेपाल में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी है, जिनमें पहाड़ी और घाटी वाले रास्तों वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गए। जिससे बड़ी संख्या में जान माल की हानि होती है। इन हादसों में कितनी ही बार भारतीय भी शिकार हुए हैं। इन घटनाओं के कारणों में अक्सर खराब सड़क की स्थिति, बसों की खराब देखभाल और ड्राइविंग में लापरवाही शामिल होती है।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: जेजेपी की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, एक और विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *