Jammu Kashmir Chunav 2024: कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन, दोनों दल मिलकर ठोकेंगे चुनावी ताल

Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे। दोनों कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला के साथ बैठक की और बाद में दोनों सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि दोनों दल मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम और कांग्रेस एक साथ हैं। सीपीआई-एम भी हमारे साथ जुड़े हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे लोग भी हमारे साथ हैं। हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। जम्मू-कश्मीर के लोग कई सालों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

दोनों पार्टियों के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन हो गया है। आज रात तक कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। कांग्रेस, एनसी और सीपीआई (एम) साथ में हैं। हम साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। किसी के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमने इसका वादा किया है। इस राज्य ने बुरे दिन देखे हैं। हमें उम्मीद है कि राज्य को पूरी स्वायत्तता मिलेगी और हम इस मामले में हर तरह से इंडिया अलायंस के साथ खड़े हैं।

Read Also: http://Kolkata Rape Case: सीबीआई ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, ‘लीपापोती की कोशिश, 30 सालों में नहीं हुई ऐसी लापरवाही’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश ने बीजेपी की तानाशाही झेली है। मेरा सबसे पहला काम जम्मू-कश्मीर के लोगों का दुख दर्द बांटना है। जम्मू-कश्मीर से मेरा खून का रिश्ता है। हम एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर को पहले की तरह करने जा रहे हैं। राज्य का दर्जा बहाल करना हमारी प्राथमिकता होगी। घाटी की जनता इसका प्रतिनिधित्व करेगी।

बता दें कि, 16 अगस्त को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लिए विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चरण का चुनाव एक  अक्टूबर को होगा। 4 अक्टूबर को दोनों राज्यों का परिणाम घोषित हो जाएगा।

Read Also: http://Al Qaeda Terror Arrest: राजस्थान, दिल्ली और यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी, स्पेशल सेल ने 14 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *