UP Vidhansabha Session: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की गूंज विधानसभा में सुनाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जमकर घेरा। सीएम ने कहा कि बलात्कारी समाजवादी पार्टी का नेता है। उसने पिछड़ी जाति की एक किशोरी के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया जबकि आरोपी सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है।
सीएम योगी ने कहा कि आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है और उनकी ही टीम का सदस्य है। लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा कि नाबालिग अति पिछड़ी जाति से है। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बलात्कार की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक किशोरी से बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत की। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नाबालिग दो महीने की गर्भवती हो गई। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि कोई एक्शन नहीं लिया गया।
इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने इस मामले पर आक्रोश जताया तो पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीएम योगी ने इसको लेकर कहा कि आपको बुलडोजर से डर लगता है लेकिन ये निर्दोष के लिए नहीं है।
Read Also: http://Himachal Cloud Brust: मंडी शिमला समेत तीन जगहों पर बादल फटा, 52 लापता और तीन लोगों की मौत
बुलडोजर अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, जो प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं, जो प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करके सामान्य लोगों का जीना हराम करते हैं, मेरा दायित्व बनता है…मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, कतई नहीं। मैं यहां इस बात के लिए आया हूं कि अगर वो करेंगे तो भुगतेंगे। इसीलिए मैं यहां पर आया हूं।