Wayanad Landslides: केरल के वायनाड में भूस्खलन के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। अब तक वायनाड में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सेना हेलिकॉप्टर की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। भारतीय सेना ने आज 4 जीवित व्यक्तियों को ढूंढ निकाला, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
घायलों को सही ढंग से निकालने के लिए एक उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) का इस्तेमाल किया गया। वायनाड पहले ही बड़े पैमाने पर भूस्खलन की मार झेल रहा है। दो बार भूस्खलन के चलते अब तक 308 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कितने ही लोग लापता है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में केरल में झमाझम बारिश होने के आसार है। जिसके चलते शासन ने कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बारिश के पूर्वानुमानों के मद्देनजर त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थान आज यानी 2 अगस्त को बंद रहेंगे।
छुट्टी की घोषणा उस समय हुई जब केरल के मौसम विभाग ने शनिवार तक वायनाड जिले में बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, मानसून के मौसम में केरल को मौसम की मार और झेलने को मिल सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
वायनाड भूस्खलन पर पल-पल का अपडेट…
त्रिशूर में भारी बारिश और जलभराव के कारण सामान्य जीवन प्रभावित है और स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया गया है।
केरल में कई स्कूल राहत शिविरों के रूप में काम कर रहे हैं।
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, केरल में 5 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
वायनाड में भूस्खलन के तीन दिन बाद बचाव दल ढही इमारतों में फंसे लोगों को बचाने का अभियान आज भी चला रहा है।
Read Also: http://Himachal Cloud Brust: मंडी शिमला समेत तीन जगहों पर बादल फटा, 52 लापता और तीन लोगों की मौत