Parliament Session Live: संसद में कार्यवाही के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। नीट परीक्षा को लेकर विपक्ष ने जमकर बवाल किया। लोकसभा में राहुल ने कहा कि बीजेपी लगातार संविधान पर हमला कर रही थी, तभी इसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया। राहुल ने कहा कि यही नहीं मेरे ऊपर भी हमले हुए। मेरे ऊपर कई केस दर्ज किए गए, यहां तक की मुझे 2 साल की सजा भी सुना दी गई। राहुल ने कहा कि मुझे मीडिया भी टारगेट करता रहा, लेकिन जनता ने जवाब दिया।
राहुल गांधी ने इसके बाद सदन में भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए कहा कि हम सब भगवान शिव की शरण में थे। इसी से हमें ऐसे लोगों से लड़ने में मदद मिली। भगवान के साथ का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि शिवजी ने जहर पी लिया था और वो नीलकंठ हो गए थे, वहीं से हमने सीखा और कई जहर पिए।
राहुल ने इसके बाद बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि इस्लाम में ये बताया गया है कि पैगंबर कहते हैं कि ईश्वर हमारे साथ हैं, इसलिए डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के गुरु नानक जी का भी यही संदेश है। इसके बाद राहुल ने भगवान शिव का चित्र दिखाकर कहा कि शिवजी कहते हैं कि डरो मत और डराओ मत।
Read Also: http://Delhi Excise Policy: केजरीवाल को फिर झटका, 14 दिनों की सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रहेंगे
राहुल ने कहा कि शिवजी ये संदेश देते हैं, लेकिन खुद को हिंदू कहने वाले खुद पूरा दिन हिंसा-हिंसा करते हैं। इस बीच राहुल की इस बात पर हंगामा हो गया, बीजेपी ने कहा कि ये पूरे हिंदू समाज को हिंसा करने वाला बताना हुआ। यहां तक कि पीएम मोदी भी खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना अपमानजनक है। इसको लेकर सत्ता पक्ष ने स्पीकर से शिकायत की है।
Read Also: http://IND vs SA T20 WC Final: भारत ने 13 साल बाद जीता विश्वकप, फाइनल में अफ्रीका को 7 रनों से हराया