Chhattishgarh: नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 8 नक्सली ढेर एक जवान शहीद

Chhattishgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर बड़ा ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए और इसमें सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड़ में कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

रायपुर में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब चार जिलों नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है। एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर और  दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ और आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

Read Also: UP: फरार खनन माफिया इकबाल पर ईडी का बड़ा एक्शन, 4440 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

इस साल हुई प्रदेश में मुठभेड़

27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में 6 नक्सलियों ढेर किए था।

2 अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए थे।

16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर हुए थे।

30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सलियों की मौत हुई थी।

10 मई को बीजापुर जिले के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर हुए।

Read Also: http://Ayodhya Dham: राम मंदिर को आतंकी संगठन ने दी बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *