Weather Update: सावधान…अभी और सताएगी गर्मी, यूपी समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Weather Update HeatWave Alert: भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली में पानी का संकट गहरा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राहतभरी ख़बर नहीं दी है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में आगामी सप्ताह तक भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रहने वाला है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में पांच दिनों तक हीटवेव जारी रहेगा। इसके अलावा कई राज्य मौसम के प्रकोप को झेलते रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और तटवर्ती पश्चिम-बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में 14 से 18 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। इन क्षेत्रों के निवासियों को गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ रहा है। अनुकूल परिस्थितियों से पता चलता है कि आगामी 4 से 5 दिनों के अंदर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम-बंगाल और बिहार के कुछ क्षेत्रों की तरफ मॉनसून आगे बढ़ेगा। इस प्रगति से गर्मी से बहुत राहत मिलेगी और मानसूनी बारिश पर निर्भर कृषि गतिविधियों को भी राहत मिलेगी।

अधिकतम तापमान 42 पार

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार के दिन धूप के बीच आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसी के साथ आंधी और बूंदाबांदी भी हो सकती है। बीच-बीच में सतही हवा के साथ लू भी चल सकती है। हालांकि, तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आज राजधानी में अधिकतर तापमान 44 डिग्री रह सकता है। तेज हवाओं के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Read Also: http://NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस, सीबीआई जांच कराने की उठ रही मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *