UP: अयोध्या में बनेगा NSG का हब, राम मंदिर के रहेगा पास, आतंकी हमलों की धमकी को लेकर गृह मंत्रालय का फैसला

Ayodhya NSG Hub: अयोध्या धाम में यूपी एसटीएफ और एटीएस यूनिट के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का हब बनने जा रहा है। देश में एनएसजी का यह छठवां हब होगा। इससे पहले चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद एनएसजी का क्षेत्रीय हब है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आतंकी हमलों की धमकी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

गृह मंत्रालयों के सूत्रों के अनुसार, एनसीजी हब को लेकर जल्द काम शुरू हो जाएगा। यह हब राम मंदिर के पास बनेगा। जमीन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिससे किसी भी आतंकी हमले और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। इस खबर को लेकर सपा और कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस का कहना है कि अयोध्या भगवान का पवित्र स्थान है। इसकी पवित्रता को बरकरार रखना चाहिए। बीजेपी अयोध्या के नाम पर सियासत कर रही है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि अयोध्या के लोगों ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। बीजेपी अयोध्या में मार्केटिंग और इवेंट कराना चाहती है।

Read Also: http://Delhi Water Crisis: राजधानी में पानी की किल्लत, SC ने लगाई सरकार को फटकार, पूछा- पानी बचाने के लिए क्या किया?

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जेमी का कहना है कि अयोध्या में बीजेपी एनएसजी हब बना रही है अच्छी बात है लेकिन बीजेपी को देश की सरहद का भी ध्यान रखना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ रहे हैं और केन्द्र सरकार सुरक्षा के नाम पर दिखावा कर रही है। देश की सीमा पर भी बीजेपी को ध्यान रखना चाहिए।

वहीं, दूसरी ओर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत नए सांसदों के शपथ ग्रहण, स्पीकर के चुनाव और राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। वहीं, राज्यसभा का 264वां सेशन 27 जून से शुरू होगा और दोनों सदन 3 जुलाई तक चलेंगे।

Read Also: http://Andra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने ली शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *