Monsoon Update: हीटवेव के बीच मानसून की एंट्री, इन इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने दी खुशखबरी

Monsoon Update: देशभर में हीटवेव का कहर जारी है। झुलसाती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत वाली खबर दी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की केरल में एंट्री हो गई। राज्य के कई इलाकों में बुधवार को झमाझम बरसात हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 30 मई को मानसून दस्तक के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताई थी।

हालांकि, मौसम विभाग ने नॉर्थ इंडिया में अभी हीटवेव से राहत मिलने की बात नहीं कही है। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में मानसून की दस्तक जून महीने के अंत में होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होता रहेगा। बुधवार दोपहर के राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया था।

दोपहर तक चिलचिलाती धूप में राजधानी के लोग झुलसते रहे लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने रंग बदला और आसमान में काले बादल छा गए। शाम के समय दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इसका तापमान पर ज्यादा असर तो नहीं हुआ लेकिन सूर्य की तपिश से राहत जरूर मिली।

52 डिग्री का टॉर्चर

बता दें कि, दिल्ली के बाहरी इलाके मुंगेशपुर और नरेला में बुधवार को सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और पूसा में तापमान 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में तापमान 52 डिग्री के पार हो गया।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बादल और धूप के बीच आंख मिचौली का खेल, कहीं…52 डिग्री का टॉर्चर…कहीं…तेज हवाओं के साथ बारिश, पढ़िए पूरा अपडेट

बाहरी इलाके में गर्मी ज्यादा

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान इसलिए हो रहा है क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके हैं। दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है, तो ये उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है चूंकि वह बाहरी इलाके में हैं इसलिए यहां का तापमान तेजी से बढ़ता है।

Read Also: http://PM Modi Odisha Chunav 2024: सीएम नवीन पटनायक की खराब हालत पर पीएम मोदी का तंज, कहा- ‘कोई साजिश तो नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *