LokSabha Election 2024 7th Phase Voting: पंजाब में मतदान से पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह की भावुक चिट्ठी, ‘PM मोदी को नसीहत और जनता से अपील’

LokSabha Election 2024 Manmohan Singh: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा और एक जून शनिवार को सातवें चरण के मतदान होना है। इस चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर वोटिंग की जाएगाी। मतदान से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक भावुक पत्र लिखा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नसीहत दी है, इसके अलावा पंजाब की जनता से लोकतंत्र की मजबूती, विकासोन्मुखी, देश की एकता और अखंडता, समृद्ध भारत के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की अपील की है।

Read More

Jammu Kashmir Hadsa: शिव खोड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट खाई में गिरी, अब तक 15 की मौत, SDRF और NDRF ने चलाया रेस्क्यू

Jammu Kashmir Hadsa: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीर्थ यात्रियों से भरी बस फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू-कश्मीर के रिसायी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर का बस से नियंत्रण खो गया और बस खाई जा गिरी।

Read More

UP: सपा नेता आजम खान फिर मुश्किल में फंसे, डूंगरपुर मामले में मिली 10 साल की सजा

Azam Khan Punishment Dungarpur Case:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता आजम खान फिर नई मुसीबत में फंस गए हैं। डूंगरपुर मामले में एमपी-एमएल स्पेशल कोर्ट ने आजम खान को 10 साल की सजा सुनाई है और उनके करीबी ठेकेदार बरकत अली को 7 साल की सजा का ऐलान किया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार दोपहर बाद फैसला सुनाने को कहा था।

Read More

T20 WC 2024: नेपाल के इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिला वीजा, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

T20 WC 2024 Sandeep Lamichhane: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में एक जून से टी-20 विश्वकप शुरू होने जा रहा है। सभी देशों की टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए पहुंच चुकी है लेकिन ऐसे में नेपाल टीम के सामने एक समस्य़ा खड़ी हो गई। टीम के स्टार लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को अमेरिकी दूतावास ने वीजा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद नेपाल में पीएम आवास के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। देश की सड़कों पर उतरकर लोगों ने नेपाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई।  

Read More

Heat Wave Alert: हीटवेव के चलते 11 राज्यों में अलर्ट, राजधानी में हीटस्ट्रोक से पहली मौत, LG का बड़ा ऐलान

Heatwave Alert: हीटवेव के चलते 29 मई को देश के 11 राज्यों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यह देखकर इन 11 राज्यों में हीटवेव का हाई रेड एलर्ट लगा दिया गया है। भीषण गर्मी के कारण दिन पर दिन लोगों को हीटस्ट्रोक जैसी बिमारियां और यहां तक की मौत भी देखी जा रही है। राजस्थान में ज्यादा तापमान बड़ने के कारण कई जगहों पर लोगों ने दम तोड़ दिया।

Read More

Monsoon Update: हीटवेव के बीच मानसून की एंट्री, इन इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने दी खुशखबरी

Monsoon Update: देशभर में हीटवेव का कहर जारी है। झुलसाती गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत वाली खबर दी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की केरल में एंट्री हो गई। राज्य के कई इलाकों में बुधवार को झमाझम बरसात हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मौसम विभाग ने केरल में 30 मई को मानसून दस्तक के लिए अनुकूल परिस्थितियां बताई थी।

Read More