Vivek Vihar Baby Care Centra Fire: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई और सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चों को बाहर निकाला। आग में झुलसे बच्चों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर करीब आधा दर्जन बच्चों ने इलाज के दौरान मौत हो गई और आईसीयू में भर्ती एक मासूम बच्चे ने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्ज और बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने करीब 12 बच्चों का रेस्क्यू किया था। हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे के आस-पास हुआ था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रात साढ़े 11 बजे विवेक विहार से आग लगने के संबंध में पीसीआर कॉल आई थी। मौके पर सी-54 विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल और उसके आसपास की इमारत में आग लगी हुई पाई गई। कॉल मिलते ही एसएचओ विवेक विहार और एसीपी विवेक विहार मौके पर पहुंचे।
अस्पताल में 12 नवजात शिशु भर्ती थे और एक की मौत आग लगने की घटना से पहले ही हो चुकी थी। सभी 12 नवजात शिशुओं को अन्य लोगों की मदद से अस्पताल से बचाया गया और इलाज के लिए पूर्वी दिल्ली एडवांस एनआईसीयू अस्पताल, डी-237, विवेक विहार में शिफ्ट कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान 6 मासूम बच्चों ने इलाज के दौरान दम तो दिया तो वहीं, आज सुबह एक और बच्चे की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
हादस के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है लेकिन, अभी तक अस्पताल में आग लगने की वजह का पता नही चल पाया है। अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ एक्शन लिया गया है और एफआईदर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी हैं।