West Bengal Cyclone Remal Live Update: चक्रवात रेमल ने 135 किमी की रफ्तार से मचाई तबाही, पेड़-खंभे उखड़े…घर की छतें उड़ीं, दो लोगों के मरने की पुष्टि

West Bengal Cyclone Remal Live Update: चुनावी गर्मी के बीच पश्चिम-बंगाल में रविवार देर रात चक्रवाती तूफान रेमल ने अफरा-तफरा मचा दी। तटीय इलाकों में इस चक्रवात से जान-माल दोनों की हानि हुई। चक्रवात के कारण बंगाल में कई जगहों पर लैंडफॉल हुआ, बिजली के खंभे और पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए। इतना ही नही, इस हाहाकार में दो लोगों की मरने की पुष्टि हो चुकी है और प्रभावित इलाकों में कई घंटे बिजली भी बाधित रही।

पश्चिम-बंगाल के अलावा इस चक्रवाती तूफान ने बांग्लादेश में अफरा-तफरी मचाई और वहां पर सात लोगों के मरने की ख़बर सामने आई। रविवार देर रात को यह तूफान 135 किमी की रफ्तार से बंगाल के तटीय इलाकों में पहुंचा। राजधानी कलकत्ता में 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, जिसके चलते बिजली आपूर्ति को बाधित करना पड़ा। साथ ही एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई और नीचे दबने से एक शख्स की मौत हो गई।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह चक्रवात रेमल बंगाल और बांग्लादेश में ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। रेमल पश्चिम बंगाल के दक्षिण इलाको से 80 किमी दूर है और यह अब उत्तर दिशा में बढ़ रहा है और धीरे-धीरे बंगाल और बंग्लादेश के तटों को पार कर रहा है।

कहां कितना नुकसान

बंगाल के तटकीय इलाकों पर दस्तक देने के बाद सोमवार को चक्रवात तूफान का विनाशकारी रूप देखने को मिला। प्रभावित इलाकों में लोगों की झोपड़ियों की छतें हवा में उड़ गई, पेड़ अपनी जगह से उखड़ गए। बिजली के तारों और खंबों के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। एक पेड़ के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।

Read Also: http://Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए दी अर्जी, मेडिकल जांच का दिया हवाला

बिहार में भी दिखाएगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात रेमल का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यहां 30 से 40 किमी प्रति घटां की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नतीजन कलकत्ता से पटना तक की फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

रेड अलर्ट जारी

बंगाल और बांग्लादेश के कई इलाकों में अभी भी तेज हवाएं और भारी बारिश चल रही हैं। जिसको लेकर असम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। असम के कई जिलों चिरांग, गोलपारा, बक्सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, धुबरी, दक्षिण सलमारा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, बारपेटा, नलबाड़ी, मोरीगांव, नागांव, होजई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Read Also: Health: गर्मियों में अगर आप भी हैं मैंगो शेक पीने के शौकीन, इससे होने वाले नुकसान को जानकर हो जाएंगे हैरान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *