Delhi: विवेक विहार के बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग, सात मासूमों की मौत, आधा दर्जन गंभीर, दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

Vivek Vihar Baby Care Centra Fire: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई और सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चों को बाहर निकाला। आग में झुलसे बच्चों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर करीब आधा दर्जन बच्चों ने इलाज के दौरान मौत हो गई और आईसीयू में भर्ती एक मासूम बच्चे ने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्ज और बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं।

Read More