Delhi Loksabha Election 2024 6th Phase Live Update: राजधानी में मतदान की रफ्तार सुस्त, दोपहर तीन बजे तक 44.58 फीसदी मतदान, जानें सभी सीटों का हाल  

Delhi Loksabha Election 2024 6th Phase Live Update: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। इस चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। राजधानी में विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनावी ताल ठोक रहे हैं तो वहीं बीजेपी से सीधे-सीधे उनकी टक्कर है।

भीषण गर्मी के बीच राजधानी में सुबह-सुबह मतदान की रफ्तार कम देखने को मिली। सुबह बजे तक राजधानी में मतदान प्रतिशत 23 फीसदी रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा तो वोटिंग रफ्तार बढ़ने लगी। दोपहर एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत 34.37 फीसदी रहा। दोपहर तीन बजे तक वोटिंग परसेंट बढ़कर 44.58 फीसदी हो गया। चलिए बताते हैं कि दिल्ली सभी सातों सीटों का वोटिंग प्रतिशत…

दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत….

चांदनी चौक- 43.24 फीसदी

उत्तर पूर्वी दिल्ली- 47.85 फीसदी मतदान

पूर्वी दिल्ली- 44.70 प्रतिशत वोटिंग

नई दिल्ली- 42.17 परसेंट मतदान

उत्तर-पश्चिम दिल्ली – 44.78 फीसदी वोटिंग

पश्चिमी-दिल्ली- 44.91 प्रतिशत मतदान

दक्षिण-दिल्ली- 42.96 फीसदी मतदान

Read Also: http://Loksabha Election 2024 Sixth Phase Voting Live: मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का औवेसी पर निशाना, बोले- ‘मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म होगा’

जानें कौन कहां से है प्रत्याशी–

भारतीय जनता पार्टी समेत कई पार्टियों ने इस बार चुनावी रणभूमि में अपने नए प्रत्याशी उतारे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

वहीं, बीजेपी की ओर से उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्षदीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत चुनावी मैदान में है।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: अरविंद केजरीवाल के लिए पाकिस्तान के मंत्री का आया ट्वीट, दिल्ली के सीएम ने दिखाई औकाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *