Haryana: अंबाला में दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौके पर मौत, दो दर्जन घायल

Haryana Ambala Accident: हरियाणा के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की दर्दना मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, अंबाला में एक बस अंबाला दिल्ली-जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर जाते हुए हादसे का शिकार हो गई, हादसे में अब तक सात लोगों के मरने की ख़बर है और करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि, श्रद्धालुओं से भरी यह बस अंबाला से जम्मू-कश्मीर की ओर माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी बीच गुरुवार को बस एक ट्रक से जा टकराई।

हादसा इतना तेज था कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Read Also: http://Weather Forecast HeatWave: भगवान भास्कर ने तरेरी आंखें…तापमान 48.8 डिग्री के पार, कई लोगों ने गंवाई जान

कैसे हुआ हादसा

दरअसल, गुरुवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस अचानक सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। आस-पास के स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है बस में उत्तर प्रदेश के लोग सवार थे जो कि दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहे थे।  

Read Also: http://RR vs SRH Qualifier 2: आज फाइनल के लिए मिल जाएगी दूसरी टीम, जानें चेपॉक में रन बरसेंगे या विकेटों की लगेगी झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *