Loksabha Chunav 2024 Third Phase Voting: तीसरे चरण का मतदान समाप्त, 66 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

Loksabha Chunav 2024 Third Phase Voting: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। 11 राज्यों की 93 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदाता वोटिंग कर रहे थे। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की 9, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान किया गया।

तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा, आज तीसरे चरण का मतदान है। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में निकलें और वोट करें। याद रहे, यह कोई सामान्य चुनाव नहीं, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी को अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है तो उन्हें सभी सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, नतीजों से आप सभी हैरान रह जाएंगे। नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारी सत्ता विरोधी लहर है। सच तो यह है कि मतदान प्रतिशत कम है और प्रधानमंत्री मुद्दों को छोड़कर हर बात पर बात कर रहे हैं।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024: तीसरे चरण के मतदान के बीच रामगोपाल यादव का विवादित बयान, बोले- ‘बेकार है राम मंदिर’

शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान

राज्य         वोटिंग प्रतिशत

असम           74.86 फीसदी  

बिहार           56.01 फीसदी

पश्चिम-बंगाल     73.93 फीसदी

उत्तर प्रदेश        55.13 फीसदी

गुजरात          55.22 फीसदी

छत्तीसगढ़        66.87 फीसदी

दमन और दीव    65.23 फीसदी

गोवा            72.52 फीसदी

कर्नाटक         66.05 फीसदी

मध्य प्रदेश      62.28 फीसदी

महाराष्ट्र    53.40 फीसदी

Read Also: Politics: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल राधिका खेड़ा, शेखर सुमन भी करेंगे दूसरी पारी शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *