Ind vs Aus T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस मैच में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
बारिश की जताई गई संभावना
शनिवार को तटीय शहर तिरुवंतपुरम में बारिश हुई और रविवार सुबह भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है और प्रशंसकों को पूरे खेल का आनंद मिल सकता है। हालांकि, खेल की शुरुआत मौसम पर निर्भर करेगा।
read also: Cricket: राहुल द्रविड़ हेड कोच के पद को कहेंगे बाय-बाय? इन टीमों से मिल रहा खुला ऑफर
एक्यूवेदर के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर में बारिश की उम्मीद है, लेकिन शाम के दौरान आसमान साफ रह सकता है, लेकिन बौछार आने की संभावना है। 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हवा 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पूरे दिन आसमान में बादल देखने को मिल सकते हैं।
भारत सीरीज में 1-0 से आगे
बता दें कि, इससे पहले पहला टी-20 विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने 2 विकेट से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। जिसे भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से इंगलिस ने धमाकेदार पारी खेली थी और 50 गेंदों में 110 रन कूट दिए थे। इस पारी में 11 चौके और 8 विशाल छक्के शामिल थे। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली थी।