PM Modi In Telangana: सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचे और 56 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने परिवारवाद, कांग्रेस, बीआरएस और तेलंगाना के विकास पर बात की।
पीएम ने कहा कि मैं भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का परिवार नहीं है। मैं पूरे विपक्ष को बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ दिया था और अब इन्ही के लिए पूरा जीवन खपा दूंगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने तेलंगाना की पुरानी बीआरएस सरकार और मौजूदा कांग्रेस की सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि टीआरएस (TRS) तो अब बीआरएस (BRS) बन गया, लेकिन उससे कुछ नहीं बदला। बीआरएस सरकार ने कई बड़े घोटाले किए। अब कांग्रेस की सरकार आई तो वो घोटालों की फाइल दबाकर बैठ गई। इनका एक ही सिद्धांत है- तुम भी खाओ और हम भी खाएं।
Read Also: Delhi: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सदन में नोट के बदले वोट या भाषण देने पर चलेगा केस
आगे प्रधानमंत्री ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा गया। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार। उन्होंने आगे कहा कि परिवारवादी पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है। दो पक्की चीजें हैं इनके चरित्र में एक झूठ और दूसरा लूट।
आज पूरा देश मोदी की गारंटी में विश्वास करता है। मोदी की गारंटी यानि मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी। तेलंगाना में जैसे (TRS) के (BRS) बनने से कुछ नही बदला था। वैसे ही (BRS) की जगह कांग्रेस के आने से कुछ नहीं बदलने वाला। ये एक ही चट्टे बट्टे के लोग हैं। ये कल मुझसे यह भी कह सकते हैं कि कभी तुम्हें जेल नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में नही आ सकते।
Read Also: Delhi Budget: केजरीवाल सरकार की ‘लाड़ली’ हुईं महिलाएं, हर महीने एक हजार रुपए देने का ऐलान