PM Modi ने परिवार को लेकर दिया नया नारा, शाह, नड्डा, राजनाथ और योगी ने लिखा- मोदी का परिवार

PM Modi In Telangana: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार। इसके बाद बीजेपी के दिग्गज नेताओं गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं ने अपनी सोशल मीडिया पर प्रोफाइल नाम बदल दिया।

दरअसल, रविवार को पटना में लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निजी हमले बोले थे। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि क्या है मोदी? मोदी कोई चीज नहीं है। मोदी के पास संतान नहीं है। वह ज्यादा संतान वालों को परिवारवाद बताते हैं। परिवार के लिए लड़ रहा है। जिसको लेकर आज प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के आदिलाबाद में जोरदार पलटवार किया।

दिग्गजों ने बदला प्रोफाइल नाम

प्रधानमंत्री ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए एक नया नारा गढ़ दिया। मोदी ने कहा कि पूरा देश बोल रहा है कि ‘मैं हूं मोदी का परिवार’। इसके बाद बीजेपी के तमाम नेता एक्टिव हो गए और सोशल मीडिया एक्स पर प्रोफाइल नाम बदल दिया और ‘मोदी का परिवार’ जोड़ रहे हैं।

Read Also: IPL 2024: काव्या मारन की SRH टीम को मिला नया कप्तान, मार्करम की गई कप्तानी

इसी तरह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया, अश्विनी वैष्णव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने अपना प्रोफाइल नाम बदल लिया है।

क्या बोले पीएम मोदी

आदिलाबाद में पीएम ने कहा था कि मैंने एक सपना को पूरा करने के लिए बचपन से घर छोड़ दिया था। मेरी जिंदगी एक खुली किताब है और मेरा एक-एक पल देश को समर्पित है। मैं जब तक दुनिया में रहूंगा तब तक एक-एक देशवासी के लिए सेवा करता रहूंगा। इस देश का हर गरीब, किसान, युवा और बुजुर्ग मोदी का परिवार है।

Read Also: Delhi Budget: केजरीवाल सरकार की ‘लाड़ली’ हुईं महिलाएं, हर महीने एक हजार रुपए देने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *