Bareilly Protest: यूपी के बरेली में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे प्रदर्शन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। मौलाना तौकीर रजा ने एक भड़काऊ बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई हमारे घरों मकानों और मदरसों पर बुलडोजर चलाएगा तो हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे।
इस्लामिया ग्राउंड के साथ ही मौलाना के आवास समेत प्रमुख सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। स्कूलों में आधे दिन का अवकाश देकर बच्चों को घर भेज दिया गया। शहर के बीच स्थित रोडवेज बस अड्डे में बसों की आवाजाही बंद कर दी गयी थी। बसों को बाहर से निकाला जा रहा है।
बता दें कि, मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक गिरफ्तारी का एलान किया था। अब उनके समर्थन में बरेली के मुस्लिम समुदाय के लोग उतर आए हैं। सभी लोग गिरफ्तारी देने की मांग पर अड़े हैं। वहीं मौलाना ने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से गिरफ्तारी देनी है। बरेली पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया है।
जान से मार देंगे- तौकीर रजा
तौकीर रजा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है। अगर कोई अपराधी है तो उसके मकान, मदरसा और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। हम इसका विरोध करेंगे। हम अपनी रक्षा खुद करेंगे, इसका हमें अधिकार है। अगर कोई हम पर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस और हिंदूवादी दल मुल्क को बर्बाद कर रहे हैं। इसके खिलाफ बरेली से अभियान शुरू कर रहे है जो पूरे देश में चलाया जाएगा।