Haryana: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का आगाज, जानिए टिकट, टाइमिंग, पार्किंग और थीम के बारे में सबकुछ

Faridabad Surajkund Mela: हरियाणा के फरीदाबाद में आज से सूरजकुंड मेले की शुरुआत हो गई। यह 37वां अंतर्राष्ट्रीय मेला 18 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मेले का उद्घाटन करेगी। इस दौरान प्रदेश के सीएम मनोहर लाल और राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू मौजूद रहेंगे। इस बार इस मेले में कम से कम 50 देश अभूतपूर्व भागीदार कर रहे हैं। मेले की थीम नॉर्थ गुजरात स्टेट पर है।

इस बार इस शिल्प मेले में गुजराती कल्चर की छाप नजर आएगी और यहां पर एक से बढ़कर एक सामान नजर आएगा। यह देश के साथ-साथ विदेशों के लोगों में भी प्रचलित है। मेले में दुनियाभर के देशों से लोग आते हैं। हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने कहा कि हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करने के लिए 1987 में पहली बार सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन किया गया था।

50 देंश लेंगे हिस्सा

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति, विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के सहयोग से सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, यह उत्सव देश में गौरव और प्रमुखता का स्थान ले चुका है। सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष लगभग 50 देश मेले में हिस्सा होंगे।

Read Also: Poonam Pandey Passes Away: 32 साल की पूनम पांडेय का निधन, सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस 

ऐसे करें टिकट बुक

इस बार मेले की थीम गुजरात पर रखी गई है और मेला देखने का समय सुबह 10.30 बजे से रात 8.30 बजे तक का है। मेला देखने के लिए टिकट Book my Show पर बुक कर सकते हैं। टिकट की कीमत- सोमवार से शुक्रवार तक 120 रुपए, शनिवार और रविवार को 180 रुपए रहेगी। टिकट काउंटर पर सीनियर सिटिजन, पूर्व सैनिकों, दिव्यांगों को टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

इसके अलावा हरियाणा सरकार वैध आईडी कार्ड के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए प्रवेश टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट देगी। मेले में अगर आप अपनी गाड़ी से जाते हैं तो पार्किंग की सुविधा मिलेगी। मेले के अंदर आने जाने के लिए गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा उपलब्ध हैं। यहां पर नियमित अंतराल पर ई-शौचालय और स्वच्छ पेयजल फिल्टर स्थापित किए जाते हैं।

Read Also: Varanshi Gyanvapi: मुस्लिम पक्ष को HC से झटका, व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा पाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *