Delhi Liqour Scam: अरविंद केजरीवाल को ईडी का पांचवा समन जारी, शराब नीति घोटाले में 2 फरवरी को होगी पूछताछ

Delhi Liqour Scam ED Summon: दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से समन जारी किया है। केजरीवाल को ईडी की ओर से यह पांचवा समन है और पूछताछ के लिए 2 फरवरी को बुलाया है। इससे पहले केजरीवाल समन को बीजेपी के सियासी बदले की भावना बता चुके हैं।

दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर ईडी 2 नवंबर, 21 दिसंबर, 3 जनवरी और 17 जनवरी को केजरीवाल को समन जारी चुकी है। चौथे समन को लेकर केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, जिससे मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं। बीजेपी इस समय सियासी बदले की भावना से राजनीति कर रही है।   

ईडी को चला रही बीजेपी- केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में है। केजरीवाल ने 18 जनवरी को लेकर कहा कि इस समय देश की जांच एजेंसियां बीजेपी के दबाव में काम कर रही है। ईडी को इस समय बीजेपी चला रही है।

Read Also: Haryana: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे मनोहर लाल, हरियाणा सिख और खट्टर पुस्तक का किया विमोचन

ईडी के चारों नोटिस अवैध और अमान्य हैं। जब भी ED ऐसे नोटिस भेजती है, तो कोर्ट उन्हें निरस्त कर देता है। यह नोटिस और कुछ नहीं, बल्कि राजनीतिक बदला लेने की भावना से की गई कार्रवाई है। शराब नीति मामले में दो साल से जांच चल रही है और अब तक एजेंसियों को कुछ नहीं मिला है।

मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश- केजरीवाल

इस मामले में मुझे ऐसे समय नोटिस भेजा गया जब लोकसभा चुनाव में करीब दो महीने का समय बचा है। बीजेपी मुझे चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है। इस समय लोकतंत्र से नहीं बल्कि तानाशाही से देश चल रहा है। मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है। बीजेपी आम आदमी पार्टी से डरी हुई है और एक के बाद एक हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर रही है।

Read Also: Gyanvapi Controversy: वाराणसी कोर्ट का हिन्दू पक्ष में आया फैसला, व्यास तहखाने में पूजा करने का मिला अधिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *