एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी रह गई जो आज तक नहीं सुलझ पाई है। आज के दिन ही दिव्या भारती ने इस दुनिया को छोड़ दिया था। उनकी मौत को 26 साल हो चुके हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और यादें आज भी सबके मन में जिन्दा हैं।
-:दिव्या भारती ने अपने अभिनय की शुरुआत तेलुगु फ़िल्म बोब्बिली राजा से साल 1990 में की।
लेकिन, उन्हें बड़ी सफलता हिंदी फ़िल्म विश्वात्मा से मिली। साल 1992 तक आते-आते भारती ने स्वयं को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया था।
-:दिव्या भारती ने बहुत ही कम उम्र में शादी भी कर ली थी।
-:1992 में 18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने फ़िल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली।
-:कहा जाता है कि यहीं से दिव्या अपने माता-पिता से दूर होती गयीं। इस वजह से दिव्या डिप्रेशन में रहने लगीं।
-:माता-पिता से इस दूरी को भी लोग उनकी मौत से जोड़ कर देखते हैं।
-:साल 1992 में आयी फ़िल्म दीवाना से दिव्या को एक पहचान मिली। यह शाह रुख़ ख़ान की डेब्यू फ़िल्म थी।
-:1992 में तीन सुपरहिट फ़िल्मों के बाद, 1993 की पहली रिलीज़ क्षत्रिय थी।
-:इस फ़िल्म में दिव्या के साथ रवीना टंडन, सन्नी देओल और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे।
-:क्षत्रिय उनके जीवनकाल में उनकी आखिरी रिलीज़ फ़िल्म थी।
-:यह फ़िल्म मार्च में आई थी जबकि अप्रैल में उनकी मौत हो गयी। उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म रंग एक हिट फ़िल्म साबित हुई थी।