लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पुनम सिन्हा होंगे आमने-सामने

बॉलिवुड अभिनेता व नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,

पूनम सिन्हा सपा के टिकट पर बसपा के समर्थन से इस सीट से चुनाव लड़ेंगी. सपा के सुत्रों का कहना है कि पार्टी में इस विषय को लेकर अपना सभी होमवर्क पूरा कर लिया गया है.

इधर, कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने लखनऊ से किसी भी उम्मीदवार को नहीं उतारने और सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय लिया है.

इससे चुनावी मैदान में राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा सीधे आमने-सामने होंगे. हालांकि, भाजपा के महासचिव विजय पाठक ने इस मामले को ज्यादा महत्व नहीं देते हुए कहा,

लखनऊ हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है और हमेशा बना रहेगा। राजनाथ सिंह ने यहां कई विकास कार्य किए हैं और उनका लोगों के साथ अच्छा तालमेल है। बाहर से आई उम्मीदवार ज्यादा मतदाताओं को लुभा नहीं पाएंगी।

एक कांग्रेसी नेता ने कहा,

जितिन प्रसाद लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते थे और लेकिन उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र धौरहरा के लिए राजी होना पड़ा। जिसके बाद सबकुछ स्पष्ट हो गया है और लखनऊ उन सात सीटों में शामिल होगा, जिसके बारे में कांग्रेस ने कहा था कि वह इन सीटों को सपा-बसपा गठबंधन के लिए छोड़ देगी।

आपको बता दें, शत्रुघ्न सिन्हा छह अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे और बिहार में पटना साहिब लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. सपा के एक नेता ने कहा,

लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम वोटरों के अलावा, चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं। यह उनकी उम्मीदवारी को बड़ी ताकत प्रदान करेगा।

राजनाथ सिंह ने 2014 में लखनऊ सीट से कुल 55.7 प्रतिशत मत हासिल किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *