Dev Deepavali: काशी में देव दिपावली की जोरों पर तैयारी, 11 लाख दीए बिखरेंगे रोशनी

Dev Deepavali: पांच दिनों तक चलने वाले रोशनी के त्योहार दिवाली और छठ पर्व के पावन पर्व के बाद अब देव दिपावली की तैयारी शुरु हो गई। काशी में देव दिपावली को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। इस साल देव दिपावली 27 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस साल काशी की देव दीपावली बेहद खास और भव्य होने वाली हैं।

सीएम तैयारियों का ले रहे जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। काशी के ऐतिहासिक घाटों की दीवारों पर साउंड और लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो के जरिए धर्म के बारे में जानकारियां दी जाएगी। देव दीपावली के मौके पर पर्यटक पौराणिक काशी को भगवान शिव से जोड़ने वाली कथा को सुनेंगे।

काशी के चेत सिंह घाट पर लेजर शो के माध्यम से लगभग 15 से 20 मिनट तक इस शो को दिखाने की तैयारी है। देव दीपावली के मौके पर उत्तर प्रदेश की सरकार बनारस के अर्धचंद्राकर घाटों के दोनों तटों को दीयों से रोशन करेगी। जिसके लिए काशी में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी है। सबसे विशेष बात यह है कि इनमें 1 लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे।

घाटों को सुंदर बनाने की तैयारी

बता दें कि, अयोध्या की दिवाली के बाद काशी की देव दीपावली बेहद ही आकर्षक और भव्य होने वाली है। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। काशी की घाटों को सुंदर बनाने और इसमें चारचांद लगाने के लिए सभी 84 घाटों को दुल्हन रूप दिया जा रहा है। काशी की देव दीपावली पूरी दुनिया में मशहूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *