वाराणसी के गौतमस्थान में छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के 13डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना सुबह पौने दस बजे के करीब हुई।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस संबंध में अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है।