संप्रग सरकार ने जो कुछ भी किया, पीएम मोदी ने उसको तबाह कर दिया : राहुल गांधी

कांग्रेल अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के विशेष दर्जे को लेकर वहां की राजनीतिक पार्टीयों को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में पार्टियां राज्य के विशेष दर्जे की मांग को आक्रामक तरीके से आगे नहीं बढ़ा पाईं. यह बात उन्होंने विजयवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा. इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस जैसे ही सत्ता में आएगी, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा ।

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने बताया कि गरीबी के खिलाफ लड़ाई में न्याय हमारा अहिंसक हथियार है

राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने जो कुछ भी किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसको तबाह कर दिया । उन्होंने पीएम मोदी पर मनरेगा और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आधार स्तम्भ को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *