भारत के इतिहास से जुड़े ऐसे अनगिनत तथ्य हैं जो हर भारतवासियों के लिए गर्व की बात है. आज हम आपको उन्हीं तथ्यों में से ऐसे पांच रोचक तथ्यों की जानकारी देंगे जिसे जानकर आपका सिना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा.
1. हमारे देश के लोग भले ही क्रिकेट खेलने या देखने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हों. लेकिन, भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने आज तक के सभी विश्व कप जीते हैं. यानि, भारत की कबड्डी टीम आज तक कोई विश्व कप नहीं हारी है.
2. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भारत में है. दरअसल, 2,444 मीटर की ऊंचाई पर, हिमाचल प्रदेश के चैल में चैल क्रिकेट ग्राउंड, दुनिया में सबसे ऊंचा है। यह 1893 में बनाया गया था और चैल सैन्य स्कूल का एक हिस्सा है
3. भारत में 1, 55,015 डाकघरों के साथ दुनिया में सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। औसतन एक डाकघर तकरीबन 7,175 लोगों की आबादी के लिए काम करता है। श्रीनगर के डल झील में तैरते डाकघर का उद्घाटन अगस्त 2011 में हुआ था।
4. चंद्रमा पर पानी भारत द्वारा खोजा गया था. दरअसल,सितंबर 2009 में, भारत के ISRO चंद्रयान- 1 ने अपने मून मिनरलॉजी मैपर का उपयोग करते हुए पहली बार चंद्रमा पर पानी का पता लगाया था.
5. भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है.