PM मोदी ने किया अडवाणी जैसे नेताओं का अपमान : केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में नहीं उतारकर उन सबका अपमान किया है। हिंदू धर्म में हमें अपने बुज़ुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है।

जिन्होंने घर बनाया उन्ही बुजर्गो को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजर्गो का नही हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्क्रति तो ये नही कहती कि बुजर्गों को बेज्जत करो

देश के लोगो मे चर्चा है कि मोदी जी आडवाणी जोशी और सुषमा की बेज्जती क्यो कर रहे है? https://t.co/bcU1uZbK69
Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 26, 2019

अगले ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि, जिन्होंने घर बनाया उन्ही बुजर्गो को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजर्गो का नही हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? हिन्दू संस्क्रति तो ये नही कहती कि बुजर्गों को बेज्जत करो। देश के लोगो मे चर्चा है कि मोदी जी आडवाणी जोशी और सुषमा की बेज्जती क्यो कर रहे है?

ग़ौरतलब है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 75 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को चुनावी मैदान में नहीं उतार रही है। यही कारण है कि विपक्ष उन्हें आड़े हाथ ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *