Moto G7 और Motorola One भारत में लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन मेकर मोटोरोला ने भारत में Moto G7 और Motorola One लॉन्च कर दिया है. इसक साथ ही कंपनी ने भी लॉन्च किया है. 4GB रैम और 64GB की इंटर्नल मेमोरी के साथ Moto G7 की कीमत 16,999 रुपये रखी गयी है. तो वहीँ Motorola One के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है.

Moto G7 की स्पेसिफिकेशन

> Moto G7 में 6.2 इंच की मैक्स विज फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है.

> Qualcomm Snapdragon 632 प्रॉसेसर के साथ साथ इस स्मार्टफोन में Android Pie दिया गया है.

> फोटॉग्रफी के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है.

> इसमें पोर्ट्रेड मोड, स्पॉट कलर और ऑटो स्माइल कैप्चर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

> फ़ोन के बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,000mAh की है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी दिया गया है.

Motorola One की स्पेसिफिकेशन

> इस स्मार्टफोन में 5.9 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है.

> यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 625 ऑक्टाकोर प्रॉसेसर पर चलता है.

> इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

> फोटॉग्रफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है.

> स्मार्टफोन की बॉडी कर्व्ड ग्लास है और रियर से भी कर्व्ड है ताकि इसे होल्ड करने में आसानी हो.

> कनेक्टिविटी के लिए इन दोनों स्मार्टफोन्स में स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *