Redmi Go स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसमें गूगल द्वारा तैयार किया गया खास मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android Go दिया गया है.
यह बेहद कम कीमत में आकर्षक स्मार्टफोन है. इसमें प्ले स्टोर के जरिए आप कोई भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. यह फोन उनके लिए बेहद किफ़ायती है जो सिम्पल फोन से एंड्रॉयड की तरफ शिफ्ट हो रहे हों.
आपको बता दें, इसका यूजर इंटरफेस बेहद साधारण है. इसकी कीमत की अगर बात करें तो यह सिर्फ 4,999 रुपये की है.
स्पेक्स :
डिस्प्ले – 5 इंच एचडी
प्रॉसेसर – 1.4GHz Qualcomm Snapdragon 425
रैम – 1GB
स्टोरेज – 8GB (माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट)
सॉफ्टवेयर – Android 8.1Oreo Go Edition
रियर कैमरा – 8 मेगापिक्सल (एलईडी फ्लैश)
फ्रंट कैमरा – 5 मेगापिक्सल
बैटरी – 3,000mAh
कनेक्टिविटी – 4G LTE
पोर्ट्स – माइक्रो यूएसबी और यूसबी 2.0