आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण: बासिल थम्पी

केरल के युवा तेज गेंदबाज बासिल थम्पी का मानना है कि आईपीएल से उन्हें दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी का आत्मविश्वास मिला है क्योंकि इस लीग में गेंदबाजी करना अधिक चुनौतीपूर्ण है. पिछले दो सत्र में गुजरात लायंस के साथ रहे हम्पी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलेंगे.

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह बल्लेबाजों का खेल है और हम सभी यह जानते हैं. हमारे भीतर गेंदबाजी का आत्मविश्वास होना चाहिये. पिछले तीन साल में मुझे हर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास मिला हे. मुझे जब भी गेंद मिलती है, मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं. आईपीएल का बारहवां सत्र 23 मार्च से शुरू होगा.

थम्पी ने कहा मैं आगामी सत्र में भी उम्दा प्रदर्शन करना चाहता हूं. सबसे अहम है कि मौका मिलने पर मैं टीम के लिये अच्छा खेलूं. मैने इस टीम से बहुत कुछ सीखा है.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *