चीन से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एटीएम में एक महिला से पैसे लूटने के बाद बदमाशों ने उसके पैसे वापस कर दिए. इस घटना का वीडियो भी बन गया है जो कि शोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर काफी लोग जोक भी बना रहे हैं. कुछ लोग अज्ञात लुटेरे की तारीफ भी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि यह घटना चीन के हेयुआन शहर का है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक महिला आईसीबीसी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही होती है, जैसे ही एटीएम मशीन से नोट बाहर आते हैं, तभी वहां एक लुटेरा आ जाता है. और वह महिला से उसके सारे पैसे छीन लेता है.
इतना ही नहीं लुटेरा इसके बाद महिला से बैलेंस चेक करने के लिए भी बोलता है. महिला के अकाउंट में जीरो बैलेंस होता है. जिसे देखकर बदमाश थोड़े देर के लिए शौक हो जाता है और महिला से छीने हुए सारे पैसे हसकर उसे लौटा देता है. लेकिन फिर भी उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेता है.