राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना प्रमुख को पीवीएसएम सम्मान से नवाजा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को वीरता और अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए सशस्त्र बलों के कर्मियों को तीन कीर्ति चक्र और 15 शौर्य चक्र के साथ कई अन्य सेवा पदक प्रदान किए. इस दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया.

राजपूत रेजीमेंट के सिपाही ब्रह्म पाल सिंह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कांस्टेबल राजेंद्र कुमार नैन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किये गये.सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति ने रवींद्र धनवडे को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया.

उनके परिजनों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार ग्रहण किये। इन तीनों ने आतंक रोधी अभियानों में प्राणों का बलिदान दिया.

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *