गीले बालों में भूलकर भी न करें ये काम..

आज हर तीसरा इंसान बालों के झड़ने से परेशान है। बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग न जाने क्या क्या उपाय नहींकरते, लेकिन इसके बावजूद बालों की कोई न कोई समस्या को लेकर परेशान रहते हैं। आज हम आपको बालों से संबंधित कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो अमूमन लड़कियां करती हैं, और इसके चलते उनके बाल न केवल झड़ने लगते हैं बल्कि जड़ से कमजोर भी हो जाते हैं।

तौलिए से न रगड़ें

बहुत सारी लड़कियों को गीले बालों को तौलिए से रगड़ने की आदत होती है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अब से ऐसा न करें। आप चाहे तो तौलिए को बालों पर रखकर दबा सकती हैं। ऐसा करने पर बालों का सारा पानी तौलिए में आ जाएगा और बाल टूटेगें भी नहीं।

न करें कंघी

गीले बालों में कई महिलाएं कंघी करने लगती हैं। यह भी बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप ऐसा ही कुछ करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि कंघी बाल सूखने के बाद ही करना चाहिए।

बालों पर न लगाएं ड्रायर

जल्दबाजी की वजह से बहुत सारी महिलाएं बालों पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि ड्रायर की हीट से बालों को नुकसान पहुंचता है और बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं।

न बांधें गीले बाल

गीले बालों को बांधना भी इनके टूटने की वजह बनता है। इसलिए गीले बालों को कभी न बांधें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *