MP Chunav 2023: नीतीश कुमार के विवादित बयान पर भड़के पीएम…’कुछ तो शर्म करो…कितना नीचे गिरोगे’

MP Chunav 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार किया। पीएम ने दमोह और गुना में चुनाव प्रचार के लिए जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि कुछ तो शर्म करो…कितना नीचे गिरोगे…पूरी दुनिया में बेइज्जती करवा रहे हो…पीएम ने कहा कि विधानसभा में माताएं बहनें मौजूद थी बावजूद इसके इतनी अश्लील भाषा में आपने वक्तव्य दिया।

महिला आयोग ने स्पीकर को भेजा नोटिस

पीएम ने निशाने पर लेते हुए कहा कि INDI एलायंस का झंडा लेकर पूरे देश में घूमने वाले नीतीश कुमार आप लोगों के क्या अच्छा सोचेंगे। गठबंधन के किसी भी नेता ने इस अश्लील बयान का विरोध नहीं किया। जो माताओं बहनों के लिए ऐसी सोच रखते हैं वह जनता के लिए क्या सोच रखते होंगे। नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए।  

दरअसल, मंगलवार को बिहार के सीएम ने विधानसभा सत्र के दौरान महिलाओं को लेकर बेहद गंदे तरीके से विवादित बयान दिया था। जिसके बाद पूरे देश में इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस भेज दिया।

बीजेपी मतलब सुरक्षा की गारंटी- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। दमोह में पीएम ने कहा कि हमारी गारंटी खजाना लुटाने की नहीं होती, हमारी गारंटी माता बहनों की सुरक्षा और देश की आन बान शान को बचाने की होती है। दुनियाभर में भारत का डंका बजाने की होती है।

पीएम ने कहा कि आज के समय में हमें कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और एक समाज को दूसरे समाज से लड़वाकर कुर्सी पर कब्जा कर लेती है। बीजेपी वोट बटोरने की राजनीति नहीं करती बल्कि वोटरों के सामर्थ्य को बढ़ाने की राजनीति करती है। कांग्रेस पार्टी घोटाला करने वालों की पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *