Dhanteras 2023: कब है धनतेरस? इन चीजों को दान करने से बरसती है लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2023: देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस समय देश पांच दिवसीय रोशनी के त्योहार दिवाली का इंतजार कर रहा है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार शुक्रवार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली से दो दिन पहले यह त्योहार मनाया जाता है।

धनतेरस पर लोग सोने-चांदी और बर्तन की खरीद्दारी करते हैं। घर में नए वस्तुओं को लेकर आते हैं। जिससे सालभर घर में खुशियां में रहें। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे धनतेरस के दिन किन चीजों का दान शुभ होता है।

सोना और चांदी का दान

धनतेरस एक ऐसा त्योहार जिस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता भगवान कुबेर की पूजा होती है। इस दिन सोने का दान काफी शुभ माना जाता है। सोना हमेशा से ही मानवता के इतिहास में खास जगह रखता है इसलिए इस दिन सोने का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता मिलती है। धनतेरस के दिन सोने के साथ-साथ चांदी का दान भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि चांदी का दान करने से व्यक्ति को लाभ होता है और उसके जीवन में धन और समृद्धि आती है।  

लोहे का दान

इसके अलावा धनतेरस के दिन लोहे का भी दान करना चाहिए। मान्यता है कि लोहे का दान करने से जीवन की सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यही नहीं इस दिन लोहे का दान करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।

झाड़ू का दान

इस दिन जितना शुभ झाड़ू खरीदना होता है उतना ही शुभ झाड़ू का दान करना भी होता है। कहा जाता है कि इस दिन जरुरतमंदों को झाड़ू का दान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन किसी मंदिर या गरीब व्यक्तियों के बीज झाड़ू का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

अनाज का दान

धनतेरस के दिन अनाज का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि धनतेरस के दिन अनाज का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता ये भी है कि धनतेरस के दिन अनाज दान करने से घर में अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *