AFG vs Aus Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप 2023 के 39वें मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के हीरो ऐसिहासिक पारी खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल रहें। मैक्सवेल ने ऐसा तूफान मचाया कि एक समय निश्चित हार की कगार पर खड़ी ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी और अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छिन ली।
मैक्सवेल का तूफानी दोहरा शतक
मैक्सवेल ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली। जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। ग्लेन के शतक के दम पर अफगानिस्तान ने 292 रनों के लक्ष्य 7 विकेट खोकर 46.5 ओवर में हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के किसी बल्लेबाज के बल्ले से रन नहीं निकले। ग्लेन के बाद मार्श 24, वार्नर 18 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए।
लंगड़ाते हुए ठोका दोहरा शतक
बता दें कि, इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने पीठ में भी दर्द की शिकायत की। साथ ही हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट भी लगी मगर लंगड़ाते हुए मैक्सवेल ने पूरा मैच खेला। वो मैदान से बाहर नहीं गए उन्होंने जज्बा दिखाते हुए अपनी टीम को दमदार जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
मैच का लेखा-जोखा
इस मुकाबले में अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 292 रनों का टारगेट दिया। अफगान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 143 गेंदों पर 129 नाबाद शतक लगाया। इसके अलावा रहमत शाह ने 31, कप्तान ने 26 रन और बाद में राशिद खान ने तेजी से 18 गेंदों में 35 रन बनाए।
जवाब में 5 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट गंवाकर यह मैच जीत लिया। टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 21 चौके जमाए। जबकि पैट कमिंस ने 68 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए.
ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट….
पहला विकेट: ट्रेविस हेड (0)
दूसरा विकेट: मिचेल मार्श (24)
तीसरा विकेट: डेविड वॉर्नर (18)
चौथा विकेट: जोश इंग्लिस (0)
पांचवां विकेट: मार्नस लाबुशेन (14)
छठवां विकेट: मार्कस स्टोइनिस (6)
सातवां विकेट: मिचेल स्टार्क (3)
अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नवीन उल हक, राशिद खान और अजमततुल्ला उमरजई ने दो-दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नश लाबुशेन 14 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके अलावा अफगानिस्तान का कोई गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।