Fire In Bus: गुरुग्राम में श्रमिकों से भरी बस में लगी आग, दो की मौत…दर्जनभर झुलसे
दिवाली से पहले हरियाणा के गुरुग्राम से बुरी ख़बर सामने आई है। जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी।