इथोपियन एयरलाइंस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय UNEP सलाहकार शिखा गर्ग समेत चार भारतीयों की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह विमान इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरी थी जिसमें क्रू मेंबर समेत 157 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि यह विमान उड़ान भरने के लगभग 6 मिनट बाद क्रैश हो गया था.
आपको बता दें, UNEP सलाहकार शिखा यूएन के पर्यावरण कार्यक्रम से जूड़ी हुई थीं. इनकी मौत के बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर उनके परिवार से संपर्क साधने में मदद करने की अपील की है.
उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि मैंने विमान हादसे में मारी गईं शिखा के पति को कई बार फोन मिलाने की कोशिश की. कृप्या उनके परिवार से संपर्क करने में मेरी मदद करें.