बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान के पास फिल्म केदारनाथ और सिंबा की शानदार सक्सेस के बाद ही डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आने वाली है. सारा के ऑपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे.
बता दें कि दोनों को एक विडियो और तस्वीर आजकल खूब वायरल हो रही है, जिसे फिल्म लव आज कल 2 का सेट बताया जा रहा है. इस फोटो में सारा अली खान जहां रेड कलर की ड्रेस में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं.
वहीं कार्तिक आर्यन ब्लैक ड्रेस में हाथ में सिपर लिए दिखाई दे रहे हैं. खबर है कि फिल्म में सारा के रियल फादर ऐक्टर सैफ अली खान सारा के रील लाइफ फादर का किरदार निभाएंगे.