‘नोटबुक’ फिल्म का दूसरा गाना ”लैला” रिलीज

नोटबुक फिल्म का दूसरा गाना लैला रिलीज हो गया है. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ये गाना काफी इमोशनल कर देने वाला है.

सलमान खान ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है.इसके साथ उन्होने एक कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि फिरदौश ने कबीर के लिए अपने प्यार का ऐलान कर दिया है.

इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ध्वनि भानुशाली की आवाज़ में गाए हुए इस गाने के लिरिक्स अभेंद्र उपाध्याय और विशाल मिश्रा ने लिखे हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो ख्यात एक्ट्रेस नूतन की नातिन प्रनूतन बहल, इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं.

आपको बता दें कि ये फिल्म एक लव स्टोरी ड्रामा है. मूवी 29 मार्च को रिलीज की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *