दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक के बाद अब जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. खबर है कि रणबीर और आलिया की फैमिली जल्द ही दोनों की शादी की तारीक फाइनल करने के लिए पंडित से मिलने वाले हैं.
सूत्रों के मुताबिक मार्च के आखिर तक ऋषि कपूर इंडिया वापस लौटेने के बाद ही शादी की तारीख फाइलन होगी. इन दिनों दोनों अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त हैं. जिनमें इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया आदि शामिल हैं.
खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया की फैमिली के लोग जल्द ही पंडित के साथ मुलाकात करने वाले हैं ताकि उनकी शादी की तारीख फाइनल की जा सके. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मार्च के अंत तक ऋषि इंडिया वापस लौटेंगे और इसके बाद यह मीटिंग अप्रैल में होगी.