G-20 राजनयिकों के साथ राहुल गांधी का आज भोज कार्यक्रम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जी-20 और पड़ोसी देशों के राजनयिकों के साथ दोपहर के भोज पर मुलाकात करेंगे. पहले यह कार्यक्रम पिछली 15 फरवरी को आयोजित किया जाना था. हालांकि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था.

दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया जा रहा है. कांग्रेस सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में राहुल गांधी जी-20 देशों के राजनयिकों से लंच पर मिलेंगे.

सूत्रों के मुताबिक चर्चा के दौरान राहुल आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को घेरने का मुद्दा भी उठाएंगे. वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 12 मार्च को होगी.

इसके अलावा खबर आई है कि कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अब 12 मार्च को अहमदाबाद में होगी. पहले यह बैठक 28 फरवरी को अहमदाबाद में ही होने वाली थी लेकिन पिछले दिनों भारत-पाक तनाव के बाद पैदा हुए सुरक्षा हालात को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *