बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज तेलंगाना के निजामाबाद का दौरा करेंगे और एक बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे. बीजेपी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों को चार खंडों में बांट रखा है. इसमें निजामाबाद खंड में आज होने वाली बैठक में अमित शाह हिस्सा लेंगे.
तेलंगाना बीजेपी ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी थी अमित शाह निजामाबाद के बोरगाम में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में तेलंगाना के लगभग सारे शक्ति केंद्रों के प्रमुख शामिल होंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर इस सम्मेलन को भी अहम बताया जा रहा है.
आपको बता दें कि बीजेपी लोगों तक पहुंच बनाने और राज्य में बूथ स्तर से तैयारी शुरू करने के लिए कार्य योजना तैयार की है. बीजेपी ने हाल ही में राज्य में विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की एक कार्यशाला भी आयोजित की थी.