कुछ दिन पहले ही Samsung ने अपनी फोल्डेबल मोबाइल Galaxy Fold के नाम से लॉन्च किया जिसके कुछ ही दिनों के भीतर चीन मोबाइल कम्पनी Huawei ने भी अपना पहला फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन Mate X लॉन्च कर दिया है. अब एक तरफ जहां जहां Samsung ने Galaxy Fold में अंदर की तरफ फोल्ड करने की सुविधा दी है एवं साथ ही इसमें बाहर की तरफ स्क्रीन दी गई है वहीं, Huawei की Mate X में स्क्रीन को बाहरी ओर फोल्ड करने की सुविधा दी गई है. और इसमें दोनों तरफ स्क्रीन की सुविधा दी गई है.
अगर इन दोनों की डिस्पले की बात करें, तो एक तरफ जहां Galaxy Fold में 7.3 इंच का डिस्पले दिया गया है. जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1536×2152 है. तो वहीं इसका दूसरा डिस्पले 4.6 इंच सुपर एमोलेड पैनल के साथ दी गई है.जबकि, Mate X में दो फुलव्यू डिस्प्ले दी गई है. इसका एक डिस्प्ले 6.6 इंच का है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1148×2480 का है वहीं, दूसरा डिस्प्ले 6.38 इंच का है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 892×2480 है. इसमें 8 इंच का OLED फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है. जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2480×2200 है.
कैमरे के मामले में Samsung Galaxy Fold में 6 कैमरा सेंसर मौजूद है. जिसमें तीन रियर में, दो अंदर की तरफ और 1 फ्रंट पैनल पर है। यानि जब फोन फोल्ड होगा तब एक 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बाहर की तरफ होगा. वहीं, बैक की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा होगा. इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और इसके साथ एक दूसरा सेंसर टेलिफोटो लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का तो एक और यानि तीसरा सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ 16 मेगापिक्सल का होगा. इतना ही नहीं इस फोन को अनफोल्ड करने पर दो कैमरा अंदर की तरफ होंगे जहां इसका पहला सेंसर 10 मेगापिक्सल का है तो दूसरा 8 मेगापिक्सल का है.
अब अगर Mate X की बात करें, तो इसमें टू इन वन रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 40 मेगापिक्सल का प्रइमरी कैमरा जो वाइड-एंगल लेंस के साथ है. इसके अतिरिक्त 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का भी सेंसर मौजूद है.
वहीं Galaxy Fold में 12 GB RAM और 512 GB इंटरनल स्टोरेज की सुनिधा दी गई है. वहीं, Mate X में सिर्फ 8 GB RAM और 512 GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है. Galaxy Fold की कीमत 1,40,609 रुपये है तो वहीं, Mate X की कीमत करीब 1,84,639 रुपये है.