दुबई चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर

स्विटज़रलाकंड के रोजर फेडरर ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. देर रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी.

फाइनल में उनका मुकाबला ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास से होगा जो ही फ्रांस के गेल मोनफिल्स को हराकर फाइनल्स में आए हैं.

इस फाइनल में पहुँच कर फेडरर इतिहास रचनें की रेखा पर खड़े हैं.अगर वो यह फाइनल जीतते हैं तो यह उनकी 100वीं टूर लेवल ट्रॉफी होगी. इसी के साथ वह जिम्मी कोनोर की बराबरी कर लेंगे.कोनोर के पास 109 टूर लेवल ख़िताब है.

इस बार फाइनल में फेडरर को उस खिलाडी का सामना करना है जिसने उन्हें साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में उन्हें मात दी थी. फेडरर जब सितसिपास के सामने उतरेंगे तो उनके दिमाग में वह हार जरूर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *