पाकिस्तान आर्मी और ISI एक बार फिर जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जहरीली साजिश रच रहा है. जम्मू कश्मीर सरकार के क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन ने एक लेटर जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है, कि सुरक्षाबलों के राशन स्टॉक में जहर मिलाने का ISI का खतरनाक प्लान है, जिसको लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है.
दरअसल पुलवामा हमले के बाद पाक आर्मी और ISI एक बार फिर जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रच रहे हैं. जहर मिलाने के लिए पाक की ISI इसके लिए कश्मीर में मौजूद अपने एजेंट का इस्तेमाल कर सकता है. खुफिया रिपोर्ट आने के बाद कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सभी फोर्सेज को अलर्ट कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली समेत अनेक शहरों के महत्वपूर्ण ठिकाने इन इन आतंकियों के निशाने पर है. देश की राजधानी में रेड अलर्ट जारी किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी कर पूरी तरह से तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखला उठा है.