दिल्ली पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन, होगी मेडिकल जांच

पाकिस्तान में तीन दिनों की कैद में रहने के बाद भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान कल देर रात दिल्ली पहुंचे. दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. उन्हें शुक्रवार शाम को अटारी-वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया था.

अभिनंदन को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था. वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं.

विंग कमांडर अभिनंदन रात 9 बजकर 10 मिनट पर पाकिस्तान की ओर वाघा चेकपोस्ट पर दिखे और उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर, इस्लामाबाद में उच्चायोग में भारतीय एयर अताशे मौजूद थे.आज विंग कमांडर को डीब्रिफिंग से गुजरना होगा जिसमें सेना और गुप्तचर ए बिच उनकी मेडिकल जांच होगी.

आपको बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन के वापसी के अंतिम कुछ घंटे संशय भरे रहे.पहले खबर आई थी कि उनको दोपहर में रिहा किया जायेगा लेकिन पाकिस्तान की ओर से हुई देरी की वजह से इतना समय लग गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *